Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone victims to receive 50 kg of rice and 2500 cash Odisha Government and opposition at odds over floods

ओडिशा: चक्रवात पीड़ितों को मिलेंगे 50 किलो चावल और नकद; कितनी होगी रकम? बाढ़ पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

Wed, 11 Nov 2026 06:35 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अरनाब' के बाद बाढ़ प्रभावित गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों के सभी ब्लॉकों में राहत सहायता का विस्तार किया है। प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50 किलो चावल और 2,500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, गंजाम में आई भीषण बाढ़ को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।  

विज्ञापन
Cyclone victims to receive 50 kg of rice and 2500 cash Odisha Government and opposition at odds over floods
सीएम मोहन चरण मांझी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अरनाब' के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों के सभी ब्लॉकों में आपातकालीन राहत सहायता का विस्तार किया गया। इसके तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को 50 किलो चावल और 2,500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह फैसला मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा घोषित राहत पैकेज के तहत लिया गया है।

विज्ञापन


पात्र परिवारों की पहचान और डीबीटी से भुगतान
विशेष राहत आयुक्त (SRC) राजेश पी. पाटिल ने तीनों जिलों के कलेक्टरों को पात्र परिवारों की तत्काल पहचान और सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। चावल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला नागरिक आपूर्ति अधिकारियों और ओडिशा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के साथ समन्वय करने को कहा गया है। वहीं, 2,500 रुपये की सहायता मुख्य रूप से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए बैंक खातों में भेजी जाएगी। बैंकिंग सेवाएं बाधित होने वाले क्षेत्रों में अधिकृत वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


राहत वितरण की रोजाना होगी निगरानी
राहत कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तीनों जिलों के कलेक्टरों को ब्लॉकवार दैनिक प्रगति रिपोर्ट राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) को भेजनी होगी। यह व्यवस्था राहत वितरण पूरा होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंजाम बाढ़ पर सरकार ने विपक्ष के आरोपों को नकारा
दूसरी ओर, राज्य सरकार ने गंजाम में आई भीषण बाढ़ को मानव-निर्मित आपदा बताने के विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने कहा कि लगातार तीन दिनों तक हुई अभूतपूर्व बारिश बाढ़ की मुख्य वजह थी। उन्होंने बांध प्रबंधन और जलाशयों के गेट खोलने में किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया।

पात्रापुर में एक दिन में 546 मिमी बारिश
मुख्य सचिव के मुताबिक, गंजाम के पात्रापुर ब्लॉक में एक दिन में 546 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले के कई अन्य इलाकों में भी 300 मिमी से अधिक वर्षा हुई। ऋषिकुल्या नदी के पुरुषोत्तमपुर गेज स्टेशन पर 6,907 क्यूमेक पानी पहुंचा, जो नदी की क्षमता से लगभग दोगुना था। गर्ग ने बताया कि बांध केवल 10 प्रतिशत पानी नियंत्रित कर पाए, जबकि 90 प्रतिशत पानी सीधे नदी में बह गया।

नवीन पटनायक ने उठाए बांध प्रबंधन पर सवाल
बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने बाढ़ को मानव-निर्मित बताते हुए भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद बांधों के जलस्तर की उचित निगरानी नहीं हुई और भारी बारिश शुरू होने से पहले पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा गया। बीजेडी के मीडिया समन्वयक लेनिन मोहंती ने जल संसाधन सचिव सुभा शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।


ये भी पढ़ें: किसने चुराया हॉकी के दिग्गज का ओलंपिक स्वर्ण पदक?: पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार, मिलेगा एक लाख का इनाम

चक्रवात से 11 लोगों की मौत, छह लापता
चक्रवात 'अरनाब' से जुड़ी घटनाओं में ओडिशा में 11 लोगों की मौत हुई है और छह लोग लापता हैं। चक्रवात 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराया था। मुख्य सचिव ने बताया कि गंजाम में बिजली आपूर्ति 99.99 प्रतिशत उपभोक्ताओं तक बहाल हो चुकी है। पेयजल व्यवस्था दो दिनों और बिजली आपूर्ति तीन दिनों के भीतर बहाल कर दी गई थी। सरकार के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed