{"_id":"66f72300fa4b5d008d06fcd6","slug":"work-on-making-dpr-for-expansion-of-amb-hospital-started-una-news-c-93-1-ssml1047-134182-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अस्पताल के विस्तार को लेकर डीपीआर बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अस्पताल के विस्तार को लेकर डीपीआर बनाने का काम शुरू
Sat, 28 Sep 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बढ़ाई जाएगी बेड की संख्या, 50 से की जाएगी 100
स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब के विस्तार को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि इस प्रक्रिया के तहत अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में भी विस्तार किया जाएगा।
वर्तमान में नागरिक अस्पताल अंब में 50 बेड की सुविधा है। नया भवन बनने के साथ ही यह संख्या 100 हो जाएगी। नागरिक अस्पताल अंब के नए भवन के निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया के तहत डेढ़ माह के भीतर डीपीआर बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस डीपीआर को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। बता दें कि नागरिक अस्पताल अंब के विस्तार को लेकर बीते कई वर्षों से मांग उठ रही है। ऐसे में वर्ष 2019 में इसे लेकर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन इसके बाद आगामी प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई थी, लेकिन अब दोबारा इसे लेकर लोक निर्माण विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग ने कदमताल तेज कर दी है। नागरिक अस्पताल अंब के वर्तमान के भवन में 50 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा नए भवन में भी 50 बेड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल में बेड की संख्या 50 से बढ़कर 100 हो जाएगी।
इससे एक साथ 100 मरीजों को अस्पताल में उपचार मिल पाएगा। अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ विशेषज्ञों की तैनाती भी होगी, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनके घर द्वार पर ही उपलब्ध हो पाए। अंब अस्पताल नगर पंचायत अंब के अलावा उपमंडल की करीब 45 पंचायतों के स्वास्थ्य का जिम्मा संभाल रहा है।
विज्ञापन
कोट्स
अंब विस्तार को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग डीपीआर बनाने के कार्य कर रहा है। इसके बाद उक्त डीपीआर को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
डॉ. राजीव गर्ग, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, अंब