{"_id":"64281c9f42d0071b2d0a232c","slug":"una-news-crime-new-bike-hit-women-injured-puna-village-una-news-c-19-1-107857-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राहगीर महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राहगीर महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
पूना गांव की घटना, चालक मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना ऊना सदर के तहत पूना गांव में राहगीर महिला को एक बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया है। इस हादसे में महिला घायल हो गई है। हादसे में महिला के सिर पर चोटें आई हैं। वहीं आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार बलजीत कौर (45) पत्नी दर्शन सिंह निवासी गांव पूना वार्ड-2 ऊना ने बताया कि वह और उसका पति बीते शनिवार को अपने घर साथ ही गौशाला में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें साथ लगती सड़क से कुछ टकराने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह और उसका पति ने सड़क की ओर तो देखा कि उसकी चाची बलविंद्र कौर को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार का चेहरा कपड़े से ढंका था और वह हादसे के बाद मौके से भाग गया। इसके बाद उन्होंने बलविंद्र कौर के परिवार सूचित किया और परिजन उसे निजी वाहन में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी बाइक सवार की पहचान की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।