फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two criminals who stole gold nose ring and flute along with umbrella from Shiv temple and ran away were caught

Una News: शिव मंदिर से छत्र सहित सोने की नथ और बांसुरी चुराकर भागे दो शातिर पकड़े

Sun, 12 May 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who stole gold nose ring and flute along with umbrella from Shiv temple and ran away were caught
मदनपुर स्थित मंदिर में चोरी का प्रयास, बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिरे शातिर ग्रामीणों ने धरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत मदनपुर स्थित शिव मंदिर से चोरी करने आए दो शातिरों को पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों आरोपी चांदी के छत्र सहित सोने की नथ व बांसुरी चोरी करते पाए गए हैं। आरोपियों में हरदीप सिंह निवासी ढेसियां कलां जिला जालंधर और इंद्रजीत कुमार निवासी जगतपुर जट्टा कपूरथला पंजाब शामिल हैं। पुलिस ने दोनों की पहचान करने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। बीते रोज शुक्रवार को सामने आए मामले में शिकायतकर्ता स्वर्णकार शरद कालिया ने बताया कि मदनपुर बाजार में देर शाम को शिव मंदिर की तरफ गया। यहां पर पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर से बाहर आया, जबकि मंदिर के अंदर रखी माता रानी का चांदी का छत्र, राधा रानी की सोने की नथ और श्रीकृष्ण की चांदी की दो बांसुरी मौके से गायब हैं।

संदेह के आधार पर मंदिर के मुख्य दरवाजे की ओर भागे अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के मुख्य दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके शोर मचाने पर बाहर खड़ी महिला ने मंदिर का दरवाजा खोला। इस बीच शातिर मंदिर के अंदर से बाहर गया और मोटरसाइकिल पर बैठे अन्य व्यक्ति संग ऊना की तरफ निकल गए। चिल्लाने पर साथ लगते दुकानदारों व स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को रोकने के प्रयास किए गए। इसके चलते शातिर बाइक से नियंत्रण खो बैठे और वहीं गिर गए। इस पर ग्रामीणों ने इन्हें धर दबोचा। पूछने पर दोनों ने अपनी पहचान हरदीप सिंह और इंद्रजीत निवासी जालंधर एवं कूपरथला पंजाब बताई। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब के हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed