फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Strict action will be taken against those who waste water in summer: Dhiman

गर्मियाें में पानी की बर्बादी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : धीमान

Sun, 27 Apr 2025 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who waste water in summer: Dhiman
पेयजल समस्या से निपटने के लिए जल शक्ति विभाग ने कसी कमर
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान की अधिकारियों और जनता को दो टूक
पानी की बर्बादी रोकने को चलेगा विशेष अभियान, बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने दो टूक शब्दों में चेताया है कि अगर कोई भी शख्स पेयजल की बर्बादी करता हुआ पाया गया तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। व्यक्तिगत निर्माण कार्य से लेकर घरों में किचन गार्डन तक लोगों अकसर पेयजल की बर्बादी करते नजर आते हैं। इसी मसले को लेकर जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने गर्मी के सीजन में पेयजल समस्या से निपटने के लिए व्यापक प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सभी पेयजल स्रोतों को रेडी टू यूज रखने के निर्देश दिए हैं, वहीं मशीनरी को भी किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में स्टैंडबाई रखने का आदेश दिया। धीमान ने बताया कि हर साल गर्मी के सीजन से पहले विभाग की ओर से बैठक करके लोगों को स्वच्छ और समुचित पेयजल उपलब्ध करवाने की तैयारी की जाती है। विभाग में कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों की ओर से किए जाने वाले पेयजल के दुरुपयोग और लीकेज जैसी घटनाओं पर भी नजर रखी जाएगी। अधिकारी लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार के तहत पानी की बर्बादी को रोकने का प्रयास करेंगे। धीमान ने जिलावासियों से अपील की है कि वह पानी का सदुपयोग करते हुए अन्य लोगों को भी पेयजल उपलब्ध करवाने में विभाग की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों को पेयजल की शुद्धता और गुणवता को परखने के लिए किट दी गई है ताकि वह आपने अपने एरिया में पानी की गुणवता को परख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed