फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   So far 84 houses have been razed to the ground and 30 cow shelters have been destroyed due to rain in Gagret

Una News: गगरेट में बरसात से अब तक 84 मकान जमींदोज, तीस गोशालाएं ध्वस्त

Wed, 03 Sep 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
So far 84 houses have been razed to the ground and 30 cow shelters have been destroyed due to rain in Gagret
सत्र समाप्त होते ही अपनों का दुख-दर्द जानने विधायक राकेश कालिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट में मूसलाधार बरसात से अब तक 84 मकान जमींदोज हो गए, जबकि 30 गोशालाएं ध्वस्त हो गईं। कई मकानों के डंगे गिरने से उनके ढहने का खतरा बना हुआ है। वहीं, सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है और लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग को करोड़ों रुपये की क्षति हुई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होते ही विधायक राकेश कालिया अपने क्षेत्र गगरेट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। वीरवार को उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को बरसात से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजने तथा राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जिन परिवारों के घर गिर गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री पहले ही साढ़े सात लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित कर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट लागू किया गया है। विधायक ने गोंदपुर बनेहड़ा, मरवाड़ी, ओयल, थप्पलां, अंबोटा सहित कई गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

113 वर्षीय रत्नी देवी की याददाश्त के कायल हुए विधायक
मरवाड़ी गांव के दौरे के दौरान विधायक राकेश कालिया की मुलाकात 113 वर्षीय रत्नी देवी से हुई। रत्नी देवी को भारत-पाक विभाजन, द्वितीय विश्व युद्ध और कई प्राकृतिक आपदाएं याद हैं। उन्होंने कहा कि इतनी उम्र में उन्होंने पहली बार इतनी भयानक त्रासदी देखी है। उनकी याददाश्त और अनुभव सुनकर विधायक भी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि संभवत: रत्नी देवी विधानसभा क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिला हैं, जो इस आपदा को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed