फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One and a half lakh rupees stolen from grocery shop

Una News: किराना दुकान से डेढ़ लाख रुपये की चोरी

Sun, 07 Jun 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jun 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees stolen from grocery shop
‎घनारी(ऊना)। पुलिस थाना अंब के अंतर्गत हरबाल गांव में बीती रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाकर डेढ़ लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक ने घटना को लेकर पुलिस थाना अंब में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक पूर्ण चंद ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के सभी ताले टूटे हुए पाए गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी लगभग डेढ़ लाख रुपये की नकदी और कुछ सामान गायब था। सूचना मिलने पर अंब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed