फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Now it will cost 10 rupees to make a prescription in Thanakalan Hospital, ultrasound facility will start in a month

Una News: थानाकलां अस्पताल में अब पर्ची बनाने के लगेंगे 10 रुपये, माह में शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Sun, 13 Jul 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now it will cost 10 rupees to make a prescription in Thanakalan Hospital, ultrasound facility will start in a month
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद विधायक विवेक शर्मा
रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया फैसला, 14,43,000 लाख रुपये का बजट पारित
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 150 के बजाय लिए जाएंगे 200 रुपये
अस्पताल परिसर में जल्द ही रोगियों के लिए कैंटीन की सुविधा शुरू होगी : विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में अब मरीजों को पर्ची बनाने के लिए दस रुपये शुल्क अदा करना होगा। इसे लेकर शनिवार शाम को आयोजित हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बनने वाले मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए अब 200 रुपये वसूल किए जाएंगे। इससे पूर्व यह शुल्क 150 रुपये रखा गया था। इसमें अब 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार के फीस या शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। बैठक में वित्तीय वर्ष के लिए 14,43,000 लाख रुपये के बजट पारित किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थानाकलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने की। इस दौरान अस्पताल भवन की स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आय-व्यय विवरण एवं आगामी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति ने पर्ची के लिए दस रुपये शुल्क वसूलने का फैसला लिया। एक माह के भीतर अस्पताल में अल्ट्रसाउंड की सुविधा शुरू करने का भी अहम फैसला लिया गया। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। बताया कि थानाकलां अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में स्वच्छता, दवा आपूर्ति, चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति तथा रोगियों की सभी मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष रोगी कल्याण समिति की ओर से 9.26 लाख रुपये का बजट व्यय किया गया था, जबकि आगामी वर्ष के लिए 14.43 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। विधायक ने घोषणा की कि अस्पताल परिसर में जल्द ही रोगियों के लिए कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को शुद्ध एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बताया कि वर्तमान में अस्पताल में सात चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। बैठक में कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed