फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Nitika and Rajni stood first in poster making

Una News: पोस्टर मेकिंग में नितिका और रजनी रहीं प्रथम

Fri, 22 Nov 2024 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nitika and Rajni stood first in poster making
भटोली कॉलेज मेंराष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस पर पोस्टर बनातीं हुई छात्राएं। संवाद
भटोली कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पुस्तकालय और पुस्तकों के महत्व को समझना होगा : अरविंद

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली में वीरवार को राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह मनाया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें नितिका और रजनी ने प्रथम, सारिका, पूजा द्वितीय, सेजल मनिंदर ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पुस्तकालय और पुस्तकों के महत्व को समझना होगा। पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन न केवल छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास करता है, बल्कि यह उनकी आलोचनात्मक सोच (क्रिटिकल थिंकिंग) को भी प्रोत्साहित करता है। इससे वे भविष्य में बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। कार्यक्रम के दौरान अरविंद राणा ने छात्रों को डिजिटल संसाधनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल कई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जैसे कुकू एफएम, ऑडिबल, गूगल प्ले बुक्स और स्टोरीटेल के माध्यम से पाठ्यपुस्तकों को सुनकर भी ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। यह प्लेटफार्म विद्यार्थियों के लिए अध्ययन को और अधिक सुविधाजनक बनाते हैं और डिजिटल युग में शिक्षा को एक नया आयाम देते हैं। पुस्तकालय अध्यक्ष सुनील ने राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के ऐतिहासिक महत्व को बताते हुए कहा कि यह सप्ताह हर वर्ष 14 नवंबर से 21 नवंबर तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1968 में भारतीय पुस्तकालय संघ की ओर से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में पढ़ाई की आदत को बढ़ावा देना और पुस्तकालयों के महत्व को उजागर करना है। पुस्तकालय अध्यक्ष ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी क्लब और एन-लिस्ट जैसे डिजिटल संसाधनों के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन में कॉलेज ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी क्लब में पंजीकरण कराया है। इससे विद्यार्थी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों को नि:शुल्क एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed