फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Newly married woman,who was taken out of soil,buried under debris

मिट्टी निकालने गई नवविवाहिता की मलबे में दबकर मौत

Sun, 11 Oct 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman,who was taken out of soil,buried under debris
हरोली (ऊना)। क्षेत्र के सलोह गांव में रविवार को मिट्टी खोदते समय अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे मेें दबने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को सलोह गांव की 28 वर्षीय अनुराधा अपने पति संग घर में लिपाई-पुताई के कार्य के लिए मिट्टी लेने गई थी। इस दौरान खुदाई करते समय अचानक पहाड़ी से मलबा भर- भराकर गिर गया। इससे नवविवाहिता मलबे के नीचे दब गई। महिला के पति के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से नवविवाहिता को मलबे के नीचे से निकालकर घायल अवस्था में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपप्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि मृतका की करीब सात महीने पहले शादी हुई थी। पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। मृतक महिला की पहचान अनुराधा (28) पत्नी राम लाल निवासी गांव सलोह वार्ड आठ तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी अनिल कुमार मेहता का कहना है कि सलोह गांव में हादसा पेश आया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed