फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   New executive of Kutlaihar BJP Bangana Mandal formed, Sudarshan Sharma becomes spokesperson

Una News: कुटलैहड़ भाजपा बंगाणा मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, सुदर्शन शर्मा बने प्रवक्ता

Sun, 02 Mar 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
New executive of Kutlaihar BJP Bangana Mandal formed, Sudarshan Sharma becomes spokesperson
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा मंडल का विस्तार कर नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ एवं राज कुमार ने पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो की सहमति से कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में बंगाणा मंडल के 72 बूथों के लिए उपाध्यक्ष पद पर राज कुमार, कमल सिंह, अशोक कुमार और जोगेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। वहीं, रमेश चंद और जोगेंद्र कुमार को महामंत्री बनाया गया है। नरेंद्र कुमार, कर्ण सिंह, कमल सिंह, लीला देवी, सीमा देवी और मधु बाला को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में अंजना, जबकि प्रवक्ता के रूप में सुदर्शन शर्मा की नियुक्ति की गई है। कार्यालय सचिव का कार्यभार राजेंद्र सिंह को सौंपा गया है। आईटी संयोजक संजीव ठाकुर और सह-संयोजक अनिल कुमार को बनाया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सुशील, सह-संयोजक अंकित शर्मा और अनूप सिंह ठाकुर को दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में श्याम लाल, मोहन लाल, अशोक कुमार, मेहर चंद, मच्छेंद्र सिंह, केहर सिंह, भूषण शर्मा, अश्वनी कालिया, अजय कुमार, गुरनाम पठानिया, श्वेता कुमारी, रिंकी देवी, उषा सिंह, नीलम ठाकुर, पुष्पा रानी, रेखा राणा, रजनी देवी, त्रिशला देवी, मुकेश कुमारी, पूजा शर्मा, बिक्रम सिंह, रमेश चंद, सुरेश कुमार, तरसेम लाल, शीशन ठाकुर और बालम को शामिल किया गया है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में चंद्र कुमार, सुखदेव शर्मा, मोहिंदर राणा, निर्मल ठाकुर, शिव कुमार, प्रवीण पादा, विपिन कुमार शर्मा, राकेश कुमार, हुस्न लाल और सतीश धीमान को जगह दी गई है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में वीरेंद्र कंवर, दविंदर भुट्टो, कृष्ण पाल शर्मा, रमेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुभाष शास्त्री, योगराज भारद्वाज, राजेश खियाल, ईश्वर कुमार और विजय कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed