फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Neeraj's children are asking, when will father come home?

Una News: नीरज के बच्चे पूछ रहे, पापा घर कब आएंगे

Sun, 18 Jan 2026 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Neeraj's children are asking, when will father come home?
ईपीएफ की धनराशि से मकान की मरम्मत का था प्लान
विज्ञापन


पिता बीरूराम बोले, कंपनी से किसी ने नहीं किया एक भी फोन

एसडी शर्मा

मैहतपुर (ऊना)। सोलन की तपन इंडस्ट्री में कार्यरत मैहतपुर के 40 वर्षीय नीरज शर्मा की अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाती है। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, यहां जांच के उपरांत मृतक घोषित कर दिया गया है। नीरज शर्मा के दो बेटे 5 वर्षीय भव्याम शर्मा और 9 वर्षीय वेदांत शर्मा पूछ रहे हैं कि उनके पापा घर कब आएंगे । 16 जनवरी को नीरज अपनी ड्यूटी पर तपन इंडस्ट्रीज ( सोलन ) में उपस्थित थे। पिता बीरू राम शर्मा का कहना है कि उन्हें किसी पर किसी किस्म का कोई संदेह तो नहीं है, लेकिन इस बात का अफसोस है कि इंडस्ट्रीज के मालिक अथवा अन्य किसी का संवेदना का एक फोन तक नहीं आया, न ही किसी ने उनके बेटे की मौत पर संवेदना के दो शब्द कहे हैं। पिता बीरू राम के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट-खरोंच के निशान नहीं थे। पिता ने नम आंखों से बताया कि उनके बेटे ने कहा था कि वे ईपीएफ की धनराशि से मकान की मरम्मत करवाएंगे। पिता ने कहा कि कंपनी की ओर से उनके बेटे के शव को लाने का भी कोई बंदोबस्त नहीं किया गया, पंचकूला से गाड़ी कर शव को मैहतपुर लाना पड़ा। पिता के अनुसार उनके बेटे ने अगले माह टाहलीवाल की एक कंपनी में ज्वाइन करने की योजना बना रखी थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंज़ूर था। उनके बेटे की इस तरह से रहस्यमय परिस्थितियों में मौत ने उनके परिवार को अंदर तक तोड़ दिया है। कंपनी की ओर से किसी प्रकार की संवेदना अथवा सहयोग का न मिलना संदेह पैदा करता है, जिसकी गहनता से जांच की आवश्यकता परिवारजनों ने व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed