फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Hundreds of fish died in the pond in Thanakhas

Una News: थानाखास में तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत

Mon, 06 Oct 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of fish died in the pond in Thanakhas
थानाकलां में मरी हुई मछलियां।संवाद - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
क्षेत्र में फैली दुर्गंध, महामारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत थानाकलां के गांव थानाखास में बने तालाब में सैकड़ों मछलियों के मरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृत मछलियों के कारण तालाब में दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों में महामारी फैलने की चिंता पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब काफी गहरा है और मछलियों के मरने के कारण आसपास का वातावरण अस्वस्थ हो गया है। तालाब के पास पशु और बच्चे भी आते-जाते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है और आग्रह किया है कि मृत मछलियों को जल्द हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो तालाब का पानी दूषित हो सकता है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानी उठानी पड़ सकती है। जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है और फिलहाल वहां अत्यधिक दुर्गंध व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed