फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Himotkarsh Parishad selected 55 eligible women of the district

Una News: हिमोत्कर्ष परिषद ने जिला की 55 पात्र महिलाओं का किया चयन

Sun, 12 May 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 12 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Himotkarsh Parishad selected 55 eligible women of the district
ऊना। हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तीकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को एक वर्ष के लिए हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से शुरू इस प्रकल्प के तहत पिछले 11 वर्षों में दानवीर लोगों के सहयोग से 620 पात्र विधवा महिलाओं को 45 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में भी 55 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि नए सत्र 2024-25 के लिए 55 महिलाओं को चुना गया हैं। इन महिलाओं को अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक एक वर्ष के लिए राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

26 मई को होगा राशन वितरण समारोह
हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2024-25 के लिए चयनित जिला ऊना की 55 पात्र महिलाओं को 26 मई को सुबह 10 बजे होटल सुविधा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में तीन माह का राशन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज सभी को अपना आर्शीवाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed