फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Heaps of garbage piled up in Rainsari along the Chandigarh-Dharamshala NH

Una News: चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच किनारे रायंसरी में लगे कचरे के ढेर

Sat, 26 Apr 2025 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage piled up in Rainsari along the Chandigarh-Dharamshala NH
नगर निगम में शामिल हो चुकी है रायंसरी पंचायत
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान का नहीं दिख रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद भी रायंसरी क्षेत्र में एनएच किनारे गंदगी के ढेर लग रहे हैं। लोग चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे कचरा फेंक रहे हैं। इस पर लगाम कसने के लिए नगर निगम की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बीते दिनों नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान भी चलाया गया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र में शामिल की गई पंचायतों में जागरूकता अभियान भी चलाया। इसके बाबजूद रायंसरी पंचायत में सड़क किनारे लगे गंदगी के ढेर इस अभियान की पोल खोल रहे हैं। स्वच्छता को लेकर सरकार और प्रशासन की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन, धरातल पर यह अभियान कुछ समय के बाद दम तोड़ देते हैं। कुछ ऐसी ही हालत ग्राम पंचायत रायंसरी में देखने को मिल रही है। सड़क किनारे पसरी गंदगी से क्षेत्र में रोगों के फैलने के खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। नगर निगम में शामिल होने के बाद संबंधित पंचायत भी समस्या का हल नहीं कर पा रही है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि उनका क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया है। इसके अलावा नगर निगम आयुक्त की तैनाती भी कर दी गई। अब नगर निगम प्रबंधन को इस समस्या का हल निकालने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इस समस्या के हल के लिए कोई स्थाई व्यवस्था बनाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोट्स

नगर निगम में रायंसरी पंचायत को शामिल किया गया है। सड़क किनारे गंदगी के ढेर लग रहे हैं। इस समस्या का नगर निगम प्रबंधन कोई स्थायी हल करे।
बलविंद्र कौर, प्रधान ग्राम पंचायत रायंसरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed