फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity connection of Ganpati Stone Crusher cut in Gagret Vis area

Una News: गगरेट विस क्षेत्र में गणपति स्टोन क्रैशर का कटा बिजली कनेक्शन

Wed, 20 Mar 2024 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 20 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection of Ganpati Stone Crusher cut in Gagret Vis area
प्रदूषण बोर्ड एक्सईयन के निर्देशों पर हुई विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन

रेत-बजरी पानी धाेने का सेंपल पाया गया फेल, जवाब न देने की सूरत में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में गणपति स्टोन क्रेशर ओयल का बिजली कनेक्शन काट गया है। प्रदूषण बोर्ड के निर्देशों के तहत बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई अमल में लाई है। प्रदूषण बोर्ड ऊना के अधिशाषी अभियंता इंजीनियर प्रवीण धीमान ने पुष्टि करते हुए बताया कि गणपति स्टोन क्रेशर से रेत-बजरी को धोने वाले पानी का सैंपल लिया गया था। बोर्ड की ओर से सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। इस सेंपल की रिपोर्ट फेल पाई गई है। इस संदर्भ में गणपति स्टोन क्रेशर के संचालन और प्रबंधन वर्ग को नोटिस जारी किया गया था और जवाब-तलब किया गया, लेकिन कोई भी जवाब न दिए जाने की सूरत में प्रदूषण बोर्ड ने बिजली बोर्ड को गणपति स्टोन क्रेशर का बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए थे। इसके चलते यह कार्रवाई मंगलवार को बोर्ड के अधिकारियों की ओर से अमल में लाई गई है और अनियमितता के चलते गणपति स्टोन क्रेशर का बिजली कनेक्शन काटा गया है।

वहीं, दूसरी ओर बिजली बोर्ड ऊना के अधीक्षण अभियंता डॉक्टर अनिल सहगल का कहना है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बिजली बोर्ड मंडल गगरेट के अधिशाषी अभियंता राहुल पुरी के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि क्षेत्र में गणपति स्टोन क्रेशर का बिजली का कनेक्शन प्रदूषण बोर्ड के निर्देशों के तहत काटा गया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे जो भी निर्देश होंगे, उसके तहत कार्रवाई धरातल पर अमल में लाई जाएगी। नियमों के विपरीत किसी को भी कार्य करने की सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और बोर्ड कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed