फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education Minister Harjot Bains sat on strike by setting up a permanent tent on the Nangal Dam bridge.

Una News: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस नंगल डैम पुल पर पक्का टेंट लगाकर धरने पर बैठे

Sun, 11 May 2025 08:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Education Minister Harjot Bains sat on strike by setting up a permanent tent on the Nangal Dam bridge.
हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। हरियाणा को पानी देने के नाम पर नंगल डैम पर फिर तनाव के हालात पैदा हो गए। रविवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस नंगल डैम पुल पर पक्का टेंट लगाकर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के लोग हरियाणा को पानी नहीं देना चाहते तो क्यों जबरदस्ती की जा रही।
जानकारी के अनुसार रविवार को जैसे ही आप कार्यकर्ताओं को भनक लगी कि बीबीएमबी 100-100 क्यूसिक कर नंगल डैम से 8500 क्यूसिक पानी हरियाणा को छोड़ने वाला है, वैसे ही भारी संख्या में आप कार्यकर्ता नंगल डैम के पास जमा हो गए। इस दौरान हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पानी छोड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया। आप कार्यकर्ताओं ने बीबीएमबी और पुलिस अधिकारियों की एक बात नहीं मानी। कुछ ही देर बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पंहुचे। वह नंगल डैम पुल के बीचोबीच टेंट लगाकर पक्के धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बीबीएमबी की धक्केशाही इस बार चलने वाली नहीं है। कहा कि जब पंजाब के लोग हरियाणा को पानी देना नहीं चाहते तो क्यों केंद्र व बीबीएमबी अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं। इस मौके पर डॉ. संजीव गौतम, एडवोकेट निशांत गुप्ता, सुमित अग्रिसंदल, सतीश चोपड़ा, हितेश दीपू बास, हरदीप सिंह बरारी, अमित बरारी, रोहित कालिया, पम्मू ढिल्लो, सुमित जिंदवड़ी इत्यादि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed