{"_id":"571e10664f1c1b842ba9164a","slug":"two-bikes-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 25 Apr 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हरोली के तहत भदौड़ी में पेश आए सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भदौड़ी के समीप रविवार देर रात दो बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइकों पर सवार कांगड़ निवासी शिवम (19), विवेक और जालंधर निवासी हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और 108 रोगी वाहन हरोली की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से हीरा को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का उपचार जारी है। हादसे में हीरा के सिर पर गहरी चोटें पहुंची हैं। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन