फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fraud on propety

फर्जी चेक से लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 23 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब Updated Tue, 23 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
fraud on propety
- फोटो : demo pic

स्थानीय पुलिस ने अदालत के आदेश पर जमीन सौदे में गलत तारीख के चेक दिए जाने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत अमलैहड़ निवासी महिला पूनम पुत्री ओम प्रकाश पत्नी वाईपी सिंह ने शिकायत की है कि दो व्यक्तियों ने उससे उसकी जमीन जो सिद्ध चलेहड़ में है और कमर्शियल वेल्यू वाली है। उसके सौदे में अप्रैल 2016 को हुई सेल डीड के तहत 10 लाख और 11 लाख रुपये के चेक दिए थे।

विज्ञापन


इनमें दस लाख रुपये का चेक डेरा बस्सी पंजाब के बैंक तथा ग्यारह लाख रुपये का चेक चिंतूपर्णी के एक बैंक की शाखा का था। लेकिन, जब उसने दोनों चेक बैंक में लगवाए तो बैंकों की ओर से ऑउट डेटेड बताकर उन्हें स्वीकृत नहीं किया गया। महिला के अनुसार आरोपियों ने चेक में सन 2016 के बजाय 2015 लिखा था, जिसे उस वक्त वह जान नहीं पाई। इस संबंध में बात करने पर अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर धारा 417, 418, 420, 423, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed