फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   company seel

बैंक डिफाल्टर ऑयल कंपनी सील

Mon, 11 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 11 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

लोन लेकर बाद में किस्तों की अदायगी न करने वाले उद्योगों के खिलाफ बैंक प्रबंधन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत सोमवार को हरोली विस क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक ऑयल कंपनी पर कार्रवाई की गई है। लोन की अदायगी न करने पर सोमवार को तहसीलदार हरोली ने उद्योग में ताला लगाकर सील कर दिया। उसके बाद बैंक अधिकारियों को उसका कब्जा दिलाया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा कि बैंक की ओर से कई बार उद्योग प्रबंधन को नोटिस जारी किए गए, लेकिन उद्योग प्रबंधन ने नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही लोन की किस्तें भी अदा नहीं की। कांगड़ा बैंक के एजीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी बैंक के पास 1.46 करोड़ रुपये की डिफाल्टर थी जिसे सील कर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसीलदार हरोली विजय राय, बैंक मैनेजर नीलम शर्मा समेत पुलिस कर्मी मौजूद थे। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में बीते माह भी दो उद्योगों को सील किया गया। जिन पर बैंक की करोड़ों रुपये की देनदारी थी। बैंक और प्रशासन की कार्रवाई से डिफाल्टर उद्योगपतियों में हड़कंप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed