{"_id":"570fd2404f1c1b8f394a6abf","slug":"car-for-dead-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से मिले दो युवकों के शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से मिले दो युवकों के शव
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर शिवालिक एवेन्यू में स्थित कैप्टन अमोल कालिया पार्क के पास एक गाड़ी में से दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यह शव चंडीगढ़ नंबर (सीएच01-2093) की इंडेवर गाड़ी से मिले हैं। थाना प्रभारी सुरिंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों युवक रमेश कुमार निवासी घोलर मजारा, थाना बटोरीवाला, सोलन और गुरचरण सिंह खूवाला पिंड, पिंजौर पंचकूला पीर निगाह से माथा टेक कर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
लोगों ने युवकों के परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही मृतक युवकों के परिजन भी नंगल को रवाना हो गए। पीर निगाह से कैसे यह गाड़ी चला कर यहां तक पहुंचे और यहां पहुंचते क्या हुआ कि इनकी मौत हो गई, यह सब जांच का विषय है। पुलिस के मुताबिक शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन