{"_id":"5aedddf74f1c1bb56a8b7e8a","slug":"81525538295-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
Updated Sat, 05 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 18 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। एजेंट ने व्यक्ति को कनाडा भेजने का वायदा किया था लेकिन लाखों रुपये डकारने के बाद एजेंट अब आनाकानी कर रहा है। पीड़ित ने बसदेहड़ा के एक एजेंट पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नवीन निवासी मलाहत ने बताया कि वर्ष 2016 में बसदेहड़ा निवासी एजेंट से मुलाकात हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि एजेंट ने कनाडा भेजने के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की मांग की थी। एजेंट ने कहा था कि पैसा जमा करवाने के बाद बीजा और टिकट मिल जाएगी। पूरे पैसे जमा करवाने के बाद एजेंट विदेश भेजने के लिए समय-समय पर तारीख को आगे बढ़ाता रहा। कुछ समय बाद एजेंट ने फिर से कुछ पैसों की मांग की, जिसे पीड़ित ने जमा करवा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 18 लाख की राशि उसने एजेंट के खाते में जमा करवाई। लेकिन आज दिन तक विदेश नहीं भेज पाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी एजेंट से पैसे लौटाने की मांग की लेकिन पैसे देने में भी आनाकानी कर रहा है। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत दर्ज की ली गई है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन