{"_id":"5b9a72a0867a557eae2de3fa","slug":"61536848544-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो के रौंदने से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूमो के रौंदने से स्कूटी सवार की मौत
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंब/जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के दियाड़ा में तेज रफ्तार सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सूमो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा हादसे के दौरान सूमो चालक कथित तौर पर नशे में धुत्त था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दीपक बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे स्कूटी पर जा रहा था। दियाड़ा के पास तेज रफ्तार सूमो ने स्कूटी को टक्कर दे मारी। इससे स्कूटी सवार दीपक बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक करीब 15-20 फीट की दूर जा गिरा। लोगों ने 108 की मदद से युवक को अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नौजवान युवक की मौत के बाद से गांव में मातम का माहौल है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन