{"_id":"5a8ab0ba4f1c1b78028b5304","slug":"51519038650-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bike Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर/अंब (ऊना)। मैहतपुर एवं अंब क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना में मैहतपुर के पेट्रोल पंप के पास कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मोहिंद्र पुत्र बक्शी राम निवासी चंगर मकरैड, बंगाणा के रूप में हुई है। महेंद्र निवासी चंगर मकरैड भाई यशपाल के साथ रविवार रात स्कूटी पर मैहतपुर से ऊना की ओर जा रहे थे। मैहतपुर पेट्रोल पंप के पास आ रही एक कार ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल यशपाल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पुलिस थाना अंब के तहत भियाना पेट्रोल पंप के नजदीक पेश आए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल है। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह निवासी अंदौरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात गुरनाम सिंह व रितेश निवासी अंदौरा बाईक पर सवार होकर पक्का परोह से अंब की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भियाना पेट्रोल पंप के नजदीक इनोवा गाड़ी ने बाइक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ दूरी पर चल रही एक अन्य बाईक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गुरनाम सिंह व रमेश के अलावा दूसरी बाईक पर सवार नुरपुर निवासी सन्नी व लेखराज को चोटें पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुुंचाया गया, जहां पर गुरनाम सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर से घायल रितेश को प्राथमिक उपचार के बाद ऊना अस्पताल रेफर किया। दो अन्य का अंब हॉस्पिटल में उपचार चला हुआ है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन