{"_id":"5bb79a16867a55078b70bed0","slug":"41538759190-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों व रैस्टोरैंट में पुलिस की रेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबों व रैस्टोरैंट में पुलिस की रेड
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुरवाईं, थानाकलां में देर रात
ढाबों, रेस्टोरेंटों पर छापामारी
पुलिस की कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप
दो दर्जन रेस्टोरेंट और ढाबों का किया निरीक्षण, कई ढाबा संचालक दुकानें बंद कर खिसके
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला में अवैध शराब के कारोबरियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। वीरवार देर रात डीएसपी अशोक वर्मा ने अपनी टीम के साथ कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों ढाबों और रेस्टोरेंट में छापामारी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफिया में हड़कंप मच गया।
छापामारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कई ढाबा संचालक और दुकानदार दुकानें बंद करके इधर-उधर खिसक लिए। छापामारी के दौरान ढाबों पर पकड़ी शराब की कुछेक बोतलें पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी अशोक वर्मा ने टीम के साथ वीरवार को समूर कलां, कोआड़ी, खुरवाईं, थानाकलां, बीहडू आदि गांवों में दो दर्जन से अधिक ढाबों और रेस्टोरेंट में छापामारी की। इस दौरान कई ढाबों और रेस्टोरेंट में कुछेक शराब की बोतलें पकड़ी गई। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की बोतलें मौके पर नष्ट कर दी। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस को क्षेत्र में चल रहे शराब के अवैध कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर वीरवार रात को ढाबों और निजी होटलों में छापामारी की। उन्होंने कहा कि छापामारी के दौरान बिना लाइसेंस होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को भी चेतावनी दी गई है। एसपी ने कहा कि अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। दिवाकर शर्मा ने कहा कि नशा माफिया को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।