{"_id":"5b991c6d867a557e8327bede","slug":"171536760941-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्किंग बिजनेस कंपनी पर शिकायत दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेटवर्किंग बिजनेस कंपनी पर शिकायत दर्ज
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। विस क्षेत्र में वर्षों से कार्य कर रही नेटवर्किंग कंपनी के खिलाफ लोगों ने गगरेट पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। कंपनी का दफ्तर गगरेट के ऊना मार्ग पर है। लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी नेटवर्किंग के नाम पर ट्रेनिंग करवाती है। बिजनेस किट दे कर व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए सदस्य बनने व किट में दिए सामान जैविक खाद व कॉस्मेटिक इत्यादि को बेचने को कहा जाता है।
विज्ञापन
पंजाब सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में आकर युवक भविष्य के सुनहरे सपने देखने आते हैं। परंतु जिला में हाल ही में हुए करोड़ों के घोटाले के बाद अभी भी ज्यादा मुनाफे के लालच में लोग अपनी पूंजी से भी हाथ धो रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हिमाचल और अन्य राज्यों के ग्रामीण युवा जल्द पैसा कमाने के चक्कर में कंपनियों के प्रलोभन में फंस रहे हैं। बुधवार को कंपनी में ही कार्य करने वाले युवाओं संजय कुमार, चेतन, रोहित कुमार, रोहित, परमजीत, जॉनी, रजत, जसवीर सिंह, विशाल, अनिल, उमेश, अशोक, मुकेश, शशिपाल, अजीत, सन्नी और अरविंद ने कंपनी के खिलाफ गगरेट थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी उनके पैसे वापस नहीं कर रही है। गगरेट के एसएचओ चैन सिंह के अनुसार कुछ लोगों की शिकायत आई है। उन्होंने कंपनी से पैसे लेने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।