फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसआईयू ने दिल्ली से दबोचा नशे का तस्कर

एसआईयू ने दिल्ली से दबोचा नशे का तस्कर

Tue, 13 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
एसआईयू ने दिल्ली से दबोचा नशे का तस्कर
ऊना। स्थानीय पुलिस की एसआईयू टीम ने दिल्ली में नशे के एक बड़े तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक की पहचान जेम्स जोसफ निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक से 217 ग्राम हेरोइन सहित अन्य नशीले पदार्थों की खेप भी बरामद की है। इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। ऊना पुलिस को पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने ड्रग तस्कर से भारी मात्रा में नशे की खेप भी बरामद की है। कुछेक के सैंपल फोरेंसिक लैब को भेजे गए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गत दिनों दिल्ली से ड्रग तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन युवक बोस्को को गिरफ्तार किया था जो कि पुलिस रिमांड पर चल रहा है। रिमांड के दौरान आरोपी बोस्को ने अहम खुलासा किया कि वह दिल्ली में एक नशे के व्यापारी से ड्रग की सप्लाई लेता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस की एसआईयू टीम में अंकुश डोगरा, बृज भूषण, पुनीत कुमार, अमित कुमार, अनिल दत्ता, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार की टीम ने दिल्ली में दबिश दी। यहां आरोपी जेम्स जोसफ के घर से पुलिस को 217.26 ग्राम हेराइन, 12.27 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रानिक तराजू और 420 ग्राम का सफेद रंग का पाउडर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सफेद रंग के मिले इस पाउडर को जांच के लिए फोरेंसिक लैब के लिए भेजा है। आरोपी युवक जेम्स फरवरी 2017 में बिजनेस वीजा पर भारत आया है। आरोपी युवक कहां-कहां ड्रग की सप्लाई करता है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने 30 मई को ऊना बस स्टैंड में दिल्ली से ऊना पहुंचे मैहरे निवासी राकेश को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि राकेश दिल्ली से नाइजीरिया के रहने वाले एक विदेशी युवक से नशे की खेप खरीदता है और उसे हिमाचल में सप्लाई करता है। इसमें मैहरे का उसका एक अन्य साथी अनुज चोपड़ा भी संलिप्त है, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुज की निशानदेही पर दिल्ली में रेड की। यहां पुलिस ने नाइजीरियन निवासी बोस्को को गिरफ्तार किया था और अब जेम्स को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे के मामले में गिरफ्तार विदेशी युवक जेम्स से पूछताछ कर रही है। अदालत में पेश कर इसके लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। वहीं मामले में पहले से गिरफ्तार विदेशी सहित तीन अन्य युवक पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed