फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दूसरे दिन भी जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

दूसरे दिन भी जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 13 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। होशियारपुर में लूट को अंजाम देकर गगरेट के जंगलों में भागे तीसरे आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस ने दूसरे भी जंगलों की खाक छानी। इस वारदात में शामिल दो आरोपी बुधवार को ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे।

इनमें से एक आरोपी बाबू राम को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया था। दूसरे को बुधवार रात पकड़ा गया। दूसरा आरोपी को उस समय लोगों ने पकड़ा जब वह और उसका साथी सुमन बाबा बड़भाग सिंह का रास्ता पूछ रहा था। गुरमीत को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने धर दबोचा। वहीं दूसरा आरोपी सुमन मौके से भाग गया। दूसरे दिन भी सब इंस्पेक्टर राजेश अरोड़ा की अगुवाई में पंजाब पुलिस के सात और हिमाचल पुलिस चार जवान आरोपी को ढूंढते रहे। हालांकि अभी तीसरा शातिर पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम उनके छुपने के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गगरेट थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि पंजाब और हिमाचल पुलिस आरोपी को पकड़ने में प्रयासरत है। हालांकि अभी तीसरा आरोपी अभी कहीं इलाके में ही छिपा बैठा है। इसके कारण लोगों में दहशत है। शातिर के पास हथियार भी हो सकते हैं। आरोपियों की कार से पुलिस ने एक डबल बैरल की बंदूक और आठ-दस पिसी हुई लाल मिर्ची पाउडर के पैकेट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है मिर्ची डाल कर लूट की वारदात
गगरेट-होशियारपुर मार्ग पर बीते वर्ष भी गाड़ी को रोक कर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। उस वक्त होशियारपुर से गगरेट की ओर आ रहे डॉ. यशपाल को बाइक सवारों ने इशारे से कार का शीशा नीचे करने को कहा। डॉ. यशपाल ने जैसे ही शीशा नीचे किया शातिरों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद बड़ी सूझबूझ और हिम्मत से डॉ. यशपाल अपनी कार सहित मंगुवाल पहुंचे तथा वहां पुलिस की मदद ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed