फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बसाल में शटरिंग स्टोर में भड़की आग

बसाल में शटरिंग स्टोर में भड़की आग

Sun, 20 May 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बसाल में शटरिंग स्टोर में भड़की आग
- फोटो : fire

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
क्षेत्र के गांव झलेड़ा में स्थित शटरिंग स्टोर में अचानक ही आग भड़क गई। आग में पीड़ित का करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर झलेड़ा स्थित सुरजीत सिंह कथूरिया के शटरिंग स्टोर में अचानक आग लग गई।

आग की उठती लपटें देख स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए और इसकी सूचना दमकल विभाग को दे दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने प्रेम कुमार, विजय और नवीन सहित टीम ने मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण पाया। आग में स्टोर के अंदर रखे बड़ी गाड़ियों के टायर, दरवाजे सहित शटरिंग जलकर राख हो गई। आग में करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन


एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी रोशन लाल ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल गाड़ी और कर्मियों को मौका पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में 101 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed