फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चार दिन बंद रहेगा ल्यूमिनस उद्योग

चार दिन बंद रहेगा ल्यूमिनस उद्योग

Fri, 07 Sep 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बंद रहेगा ल्यूमिनस उद्योग
गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में हुए खूनी संघर्ष के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। कामगारों और ट्रक यूनियन के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। वारदात के बाद रात को भी उक्त उद्योग में तनातनी का माहौल रहा। कामगारों ने देर रात तक उद्योग प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने ल्यूमिनस उद्योग के सभी पांच यूनिटों के दायरे में धारा 144 लगा दी है। शुक्रवार सुबह होते ही गगरेट औद्योगिक क्षेत्र छावनी में तबदील हो गया। ल्यूमिनस उद्योग प्रबंधन की दिल्ली स्थित ल्यूमिनस मैनेजमेंट ने बताया कि उद्योग प्रबंधन अपने कर्मचारियों की सुरक्षा व उनके भविष्य के लिए संवेदनशील है। उन्होंने गगरेट ट्रक यूनियन व कामगार यूनियन की इस लड़ाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन ने मौके की नजाकत समझते हुए औद्योगिक क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है। उन्होंने बताया कि अभी उद्योग में चार दिन की छुट्टी कर दी गई है। जल्द ही सभी यूनिट में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed