{"_id":"5b914185867a557f02566557","slug":"101536246149-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगार-ट्रक यूनियन में खूनी झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कामगार-ट्रक यूनियन में खूनी झड़प
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में ल्यूमिनस उद्योग की कामगार यूनियन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कामगार यूनियन अज्ञैर गगरेट ट्रक यूनियन में वीरवार को खूनी झड़प हो गई। कामगार यूनियन के सदस्यों ने बणे दी हट्टी पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लड़ाई के विरोध में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान फिर से दोनों पक्षों में आमने-सामने की खूनी झड़प शुरू हो गई।
इस दौरान दोनों ओर से पत्थर और लाठियां चलाई गईं। इसके चलते पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई।
वारदात में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठियां और पत्थर बरसाए। मारपीट में करीब दो दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों हुए लोगों में किसी को सिर पर तो किसी को मुंह पर चोटें आई है। घायलों को मेडिकल और उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुुंचाया गया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान गगरेट-मुबारिकपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगने से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज जंबाल और एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को मामला शांत करवाया और सड़क से जाम को बहाल किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ल्यूमिनस उद्योग के कामगारों ने मांगों को लेकर उद्योग प्रबंधन के सामने मांग पत्र रखा था। सूत्र बताते हैं कि उद्योग प्रबंधन ने कामगार यूनियन के 12 सदस्यों का किसी अन्य यूनिट में तबादला कर दिया है। इस पर कामगार यूनियन ने उद्योग प्रबंधन के सामने 12 लोगों का तबादला रद्द करने की मांग की। हालांकि इससे पहले भी कामगार यूनियन ने सड़क पर प्रदर्शन किया था। लेकिन वीरवार को कामगार यूनियन और गगरेट ट्रक यूनियन में खूनी झड़प से जहां कामगार यूनियन व गगरेट ट्रक यूनियन में खूब डंडे व पत्थरबाजी हुई। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक व्यक्ति को नाजुक हालत में ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा एक युवक की आंख पर चोट लगने पर उसे भी रेफर किया गया है।
एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने कहा मामले दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कामगारों ने गाड़ी से की तोड़फोड़ : सतीश
गगरेट ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी ने कहा कि गगरेट ट्रक यूनियन की गाड़ी विक्रम उद्योग के यूनिट एक में माल की लोडिंग के लिए गई थी। इस दौरान कामगार यूनियन के सदस्यों ने गाड़ी को गेट के पास रोक कर बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते कामगारों ने गाड़ी से तोड़फोड़ की। इसके चलते विवाद बढ़ गया। सतीश गोगी ने कहा कि जब वह बातचीत करने गए तो कामगारों ने उन पर ही हमला बोल दिया। इसके चलते विवाद खूनी झड़प तक पहुंच गया।
ट्रक यूनियन से नहीं था विवाद : मनोज
कामगार यूनियन गगरेट के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि ट्रक यूनियन से उनका विवाद नहीं था। उनका विवाद कंपनी प्रबंधन से है। उन्होंने कहा कि करीब पौने दो बजे कामगार बस से उतर कर उद्योग में जा रहे थे। ट्रक यूनियन के सदस्यों ने उन पर हमला बोल दिया। इसके विरोध में उन्होंने बणे दी हट्टी पर प्रदर्शन किया। वहां ट्रक यूनियन के सदस्यों ने दोबारा हमला किया। इस पर कामगारों ने भी अपना बचाव किया।