फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni police to take custody of the accused charged with snatching earrings in Mava.

Una News: मवा में बालियां छीनने के आरोपी की कस्टडी लेगी चिंतपूर्णी पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chintpurni police to take custody of the accused charged with snatching earrings in Mava.
आरोपी को बंगाणा पुलिस ने पकड़ा, ऊना कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के मवा रोड पर महिला के कानों की बालियां छीनकर फरार हुए आरोपी युवक को बंगाणा पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी को मंगलवार को ऊना अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब चिंतपूर्णी पुलिस आरोपी को अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी कर रही है।
चिंतपूर्णी थाना प्रभारी एसएचओ सचित कालिया ने बताया कि मवा रोड के पास महिला से कान की बालियां छीनने की वारदात सामने आई थी। जांच के दौरान पता चला कि वारदात में शामिल आरोपी युवक को बंगाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद चिंतपूर्णी में हुई बालियां छीनने की वारदात का भी खुलासा हुआ।
विज्ञापन

बंगाणा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को ऊना कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चिंतपूर्णी पुलिस अब आरोपी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पुलिस कस्टडी मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed