फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chief Minister Bhagwant Singh Mann laid the foundation stone of Heritage Street.

Una News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेरिटेज स्ट्रीट का किया शिलान्यास

Mon, 06 Oct 2025 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Bhagwant Singh Mann laid the foundation stone of Heritage Street.
श्री आंनदपुर साहिब में बनने वाली हैरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यस करते हुए  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह म - फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजेथुआ में इलाज करते चिकित्सक।
विकास की बात
विज्ञापन

पहले चरण पर होंगे 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च
बोले, नगरी को वाइट सिटी के तौर पर किया जाएगा विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। गुरु की नगरी श्री आनंदपुर साहिब में रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेरिटेज स्ट्रीट का शिलान्यास किया। इसके प्रथम चरण पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंजाब सरकार ने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से न केवल इस पावन नगरी को धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री के आगमन पर पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिरोपा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की पवित्र भूमि में से एक गुरु की नगरी श्री आनंदपुर साहिब है, जहां हर कुछ मीटर पर गुरुद्वारा साहिब विराजित हैं। यह वह स्थल है जहां से खालसा पंथ की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा -अगर हम ऐसी पवित्र भूमि की देखभाल नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी हमसे सवाल करेगी और इसका जवाब हमें देना होगा।
इस नगरी को वाइट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें सफेद संगमरमर का प्रयोग होगा, ताकि यह नगरी शांति, श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक बने। इस प्रोजेक्ट के तहत गुरु की नगरी में 6 विशाल द्वार बनाए जाएंगे, जो पंजाब की संस्कृति, विरासत, सिख इतिहास और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की गुरुवाणी से प्रेरित होंगे। प्रत्येक द्वार का नाम सिख इतिहास से जुड़ा होगा।सरकार का उद्देश्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें। इसके तहत स्वच्छता, पार्किंग, लेडीज जोन, शौचालय और यातायात व्यवस्था सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आनंदपुर साहिब से नयना देवी, चिंतपूर्णी और बगलामुखी जैसे धार्मिक स्थलों तक विशेष टूरिज्म रूट विकसित करने की योजना है। साथ ही रेल संपर्क को सशक्त बनाकर श्रद्धालुओं को पांच तख्तों के दर्शन सुगम बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed