फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   BJP member campaign in Kutlahar will soon have 25 thousand members: Sushil

कुटलैहड़ में भाजपा सदस्य अभियान में जल्द होंगे 25 हजार सदस्य : सुशील

Mon, 30 Sep 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP member campaign in Kutlahar will soon have 25 thousand members: Sushil
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के डठवाड़ा बूथ पर रविवार को कुटलैहड़ विस के प्रभारी सुशील कालिया ने पहले मोदी के मन की बात को सुना, फिर सदस्यता अभियान की बैठक की। बैठक में विशेष तौर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम बबलू विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुशील कालिया ने कहा कि कुटलैहड़ में भाजपा की सदस्यता का आंकड़ा 25 हजार पार कर रहा है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से भाजपा सदस्यता अभियान में भाग लें। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो के साथ जल्द कुटलैहड़ में भी एक बड़ी बैठक होगी। कुटलैहड़ के हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता बैठक में मौजूद होकर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करेंगे। यहां सदस्यता का आंकड़ा प्रदेश भर में अव्वल होगा। आज राज्य की सरकार बैसाखियों पर पहुंच गई है। सरकार के मंत्री और विधायक अपनी ही सरकार के मंत्रियों की बातों को काटने में लगे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पास धन न होने के बयान मुख्यमंत्री दे रहे हैं और दूसरी तरफ माता चिंतपूर्णी के नाम पर करोड़ों के महोत्सव करवाएं जा रहे हैं। यह दोहरे रंग राज्य सरकार के जनता को समझ नहीं आ रहे हैं। बलराम बबलू ने कहा कि राज्य सरकार से हर वर्ग दुखी हो चुका है। सुख नहीं, बल्कि दुख की सरकार बन चुकी है। केंद्र सरकार से हिमाचल को मिले 94 हजार आवासीय मकानों के अब राज्य सरकार के नुमाइंदे कार्यक्रम कर मंच से स्वीकृति पत्र बांट रहे हैं। इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed