फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Assistance amount of Rs 1.20 lakh will be given for plantation per hectare: Rana

प्रति हेक्टेयर पौधरोपण पर मिलेगी 1.20 लाख की सहायता राशि : राणा

Sat, 23 Aug 2025 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Assistance amount of Rs 1.20 lakh will be given for plantation per hectare: Rana
कहा- पर्यावरण संरक्षण की राह दिखा रही राजीव गांधी वन संवर्धन योजना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य सामुदायिक संगठनों को वनीकरण गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक समूह को एक से पांच हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण और पांच वर्षों तक पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि प्रति हेक्टेयर पौधरोपण पर समूहों को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यदि 50 प्रतिशत से अधिक पौधे सुरक्षित रहते हैं तो समूह को एक लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। ऊना जिले के सभी वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। साथ ही पुराने पौधों की देखभाल और क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य बंजर और अनुपयोगी वन भूमि को हरा-भरा बनाना है। इसके साथ ही स्थानीय समुदायों को रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना भी इसका अहम हिस्सा है। प्रदेशभर में इस योजना को योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है, जिसमें वन प्रबंधन में जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की सोच के अनुरूप इस योजना को प्रभावी ढंग से ज़मीन पर उतार रहा है। युवाओं और स्थानीय समूहों को निरंतर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और ग्रामीण आर्थिकी को भी मजबूती मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed