फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Applications of 80 thousand women for 1500 seats stuck in Panchayat quorum

Una News: 1500 के लिए 80 हजार महिलाओं के आवेदन पंचायत कोरम के फेर में फंसे

Sun, 06 Apr 2025 04:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 04:12 AM IST
विज्ञापन
Applications of 80 thousand women for 1500 seats stuck in Panchayat quorum
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए किए हैं आवेदन
विज्ञापन

जिले में अभी सात हजार महिलाओं को ही मिली है पहली किस्त

विभाग का तर्क, बजट न मिलने से जारी नहीं की है अगली किस्त

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में 1500 रुपये के लिए 80000 महिलाओं के आवेदन ग्राम पंचायत के कोरम की प्रक्रिया के फेर में फंसकर रह गए हैं। महिलाओं ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है। इस प्रक्रिया को कई महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक किसी भी महिला के खाते में 1500 रुपये नहीं आए हैं। विभाग की ओर से भी इस प्रक्रिया को सरकार के निर्देशों के तहत पंचायत स्तर पर सत्यापन करने के लिए आवेदनों को भेजा है। पंचायतों में कोरम पूरा न होने के चलते अभी तक इस प्रक्रिया में कोई भी नया काम होता आगे नहीं दिख रहा है। मात्र इक्का-दुक्का पंचायतों से ही आवेदन स्वीकृत करके विभाग के पास भेजे हैं। 80000 महिलाओं की आवेदन पत्र अभी भी पंचायत में धूल फांक रहे हैं और पंचायत का कोरम पूरा न होने की सूरत में आगे की प्रक्रिया अमल में नहीं लाई गई है। वर्तमान में जिले में 7000 के करीब महिलाओं को ही पहली किस्त मिल पाई है। विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से अभी कोई भी बजट नहीं आया है। इसलिए अभी तक पहली किस्त ही जारी की गई है और आगे की प्रक्रिया सरकार के आगामी आदेशों के बाद ही धरातल पर अमल में लाई जाएगी। अधिकतर पंचायतों में पंचायत का कोरम पूरा न होने की सूरत में महिलाओं के आवेदन लटके हैं। पंचायत स्तर पर ही दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद जो पात्र महिलाएं होंगी उन्हें ही इस योजना में शामिल किया जाएगा। आवेदन सत्यापित होने के बाद ही विभाग के पास पहुंचेंगे। अभी यह देखना बाकी है कि 80000 महिलाओं के आवेदन पत्र पंचायत कोरम की प्रक्रिया के बाद कब विभाग के अधिकारी के पास पहुंचते हैं। इस ओर महिलाएं टकटकी लगाए बैठी हैं।

जिला कल्याण अधिकारी ऊना अनीता शर्मा के मुताबिक 80000 महिलाओं के आवेदन पंचायत कोरम पूरा न होने के चलते सत्यापित नहीं हो पाए हैं। अभी तक जिले में 7000 महिलाओं को ही पहली किस्त जारी की गई है। सरकार की ओर से जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, महिलाओं को इस योजना के तहत किस्त की राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed