{"_id":"6a3c22c971defc57320e4204","slug":"admission-figures-at-government-college-una-cross-the-600-mark-una-news-c-93-1-una1002-196322-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राजकीय महाविद्यालय ऊना में दाखिले का आंकड़ा 600 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राजकीय महाविद्यालय ऊना में दाखिले का आंकड़ा 600 पार
Thu, 25 Jun 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में दाखिले का आंकड़ा प्रथम चरण में 600 पार कर गया है। विभिन्न संकायों में प्रथम चरण में युवाओं में दाखिले को लेकर खासा रुझान देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय ने भी दाखिले को लेकर तारीख 30 जून तक बढ़ा दी है। कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 97, द्वितीय सेमेस्टर में 45 और तृतीय सेमेस्टर में 42 विद्यार्थियों ने प्रवेश किया है। बीएससी कंप्यूटर साइंस के प्रथम सेमेस्टर में 16, बीएससी फिजिकल साइंस के प्रथम सेमेस्टर में 31, बीएससी मेडिकल लाइफ साइंस के प्रथम सेमेस्टर में 25 सहित बीएससी के प्रथम सेमेस्टर में कुल 72 विद्यार्थियों ने प्रवेश किया है। इसी तरह से बीएससी कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष में 36, बीएससी फिजिकल साइंस के द्वितीय वर्ष में 35, बीएससी मेडिकल लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष में 28 सहित बीएससी द्वितीय वर्ष में कुल 99 विद्यार्थियों ने प्रवेश पाया है। इसी तरह से बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष में 9, बीएससी फिजिकल साइंस तृतीय वर्ष में 11, बीएससी मेडिकल लाइफ साइंस तृतीय वर्ष में तीन सहित कुल 23 विद्यार्थियों ने तृतीय वर्ष में प्रवेश पाया है। वहीं बीकॉम के प्रथम वर्ष में 90, द्वितीय वर्ष में 85 और तृतीय वर्ष में 74 सहित कुल विभिन्न संकायों में 627 विद्यार्थियों ने प्रथम चरण में कॉलेज में दाखिला लिया है।
कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा के अनुसार, महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर विभिन्न संकायों में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। विश्वविद्यालय ने भी दाखिले की तारीख 30 जून तक बिना विलंब शुल्क बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा के अनुसार, महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर विभिन्न संकायों में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। विश्वविद्यालय ने भी दाखिले की तारीख 30 जून तक बिना विलंब शुल्क बढ़ा दी है।
विज्ञापन