फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A young man injured in a bike accident died in PGI

Una News: बाइक हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत

Fri, 27 Jun 2025 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a bike accident died in PGI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। लंग्याणा में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में घायल युवक ने नौ दिन बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। बीती 18 जून को शोभित धीमान पुत्र सुशील कुमार निवासी लाहड़ अंब-हमीरपुर मार्ग पर लंग्याणा में हादसे का शिकार हो गया था। नैहरियां की तरफ से आ रहा ट्रक एनएच से लिंक रोड पर मुड़ रहा था। उसी दौरान ज्वार की तरफ से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक शोभित ट्रक से टक्कर के चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed