फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A 45-foot-tall effigy of Ravana will be burned in Una, with artisans from UP busy making it.

Una News: सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थी

Tue, 30 Sep 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
A 45-foot-tall effigy of Ravana will be burned in Una, with artisans from UP busy making it.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। अंब कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सुबह लगभग 9 बजे स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक अंब की टीम कॉलेज पहुंची, जिसमें ऊना से टीबी जांच टीम भी शामिल थी। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दर्शन धीमान सभी तैयारियों का जायजा लेते दिखे। सुबह 10 बजे विद्यार्थियों ने अपने आधार कार्ड जमा कर जांच के लिए पंजीकरण कराया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने किया। कार्यक्रम के सुचारू संचालन में रोवर्स, रेंजर्स इकाइयां और एनसीसी कैडेट्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यकारी बीएमओ अंब डॉ. राहुल कतना के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों के एक्स-रे, एनीमिया जांच, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, शुगर और बीपी टेस्ट और आईसीडीसी के अंतर्गत काउंसलिंग करवाई। यह शिविर शाम 4 बजे तक चला।
विज्ञापन

डॉ. राहुल कतना ने बताया कि इस शिविर में कुल 1,047 विद्यार्थियों की चिकित्सकीय जांच हुई। इनमें से 716 विद्यार्थियों को निक्षय मित्र बनाया गया, 1,012 विद्यार्थियों का टीबी परीक्षण के लिए एक्स-रे किया गया और सभी 1,047 विद्यार्थियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed