जाम ने टाला शुभ मुहूर्त, भाईदूज नहीं मना पाई बहनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक में शुक्रवार को भाई दूज पर लगे जाम ने बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचने में देरी करवा दी। इससे शुभ मुहूर्त में बहनें भाई के माथे पर टीका लगाने से वंचित रहीं।
वैसे तो सुबह से जाम लग रहा था लेकिन दोपहर एक बजे के बाद स्थिति विकराल हो गई। एक किलोमीटर का क्षेत्र ट्रैफिक जाम से पैक हो गया। विशेषकर अस्तपाल के बाहर जाम लगने से मरीजों को आने-जाने में दिक्कत पेश आई। वाहनों का इतना ज्यादा जमावड़ा था कि पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा था। ऐसा ही कुछ हाल तलवाड़ा रोड, भद्रकाली रोड और पिरथीपुर रोड पर रहा। स्थानीय लोगों विनोद, अशोक, अनूप कुमार, विशाल, सचिन, सुमित सिंह, सर्वजीत, प्रियंका, रीना, सीमा ने बताया कि भाई दूज के पावन त्यौहार पर जाम की वजह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ और शुभ मुहूर्त पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक न लगा सकीं।
उन्होंने बताया कि एक तरफ लंबा जाम ऊपर से जाम में फंसे लोगों द्वारा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग आमजन के जीवन को प्रभावित कर रहा था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दौलतपुर चौक बाजार से जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके साथ ही त्योहार वाले सतर्कता बरती जाए, जिससे लोग जाम से परेशानी में न फंसे।
इस बारे में चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने बताया कि त्योहार की वजह से रोजमर्रा से ज्यादा वाहन होने की वजह से जाम लगा। लेकिन पुलिस का एक ट्रैफिक कर्मचारी और तीन जवान पुरी मुस्तैदी से जाम खुलवाने के लिए लगे रहे।