फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ तक ऋण : अनुराग

59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ तक ऋण : अनुराग

Fri, 02 Nov 2018 11:02 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ तक ऋण : अनुराग
ऊना। लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र मेें मोदी सरकार के प्रयासों से अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम स्थापित करने के लिए उद्यमियों को एक करोड़ तक का ऋण 59 मिनट में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर शुक्रवार को ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए ऋण प्राप्त करने को शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक चिंतपूर्णी बलवीर चौधरी, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई स्थापित करने के लिए ऋण प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए अब महज ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से एक घंटे से भी कम समय में ऋण उपलब्ध करवाने की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई इकाइयों का प्रदेश के विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रधानमंत्री ने एक बड़ी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऊना के टाहलीवाल में इंजीनियरिंग, बद्दी में प्रिंटिंग और परवाणू में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर एसएमएसई क्लस्टर स्थापित करने का मामला केंद्र सरकार को भेजा है। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाईयों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक चिंतपूर्णी बलवीर चौधरी, विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, डिप्टी जोनल मैनेजर पीएनबी आरके शर्मा, जीएम ओबीसी जोगिंद्र सिंह, जीएम पीएनबी इंदरजीत अरोडा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed