{"_id":"5b1000534f1c1bb26e8b592b","slug":"41527775315-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में हुई कब्जों की निशानदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में हुई कब्जों की निशानदेही
Updated Thu, 31 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demarcation of college
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
चिंतपूर्णी में अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पांचवें दिन भी जारी रही। पांचवें दिन पीडब्लयूडी ने दो अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए हैं। अब तक पांच दिनों के दौरान 23 नोटिस दिए जा चुके हैं। अवैध कब्जे हटाने को लेकर तीन दिन का समय दिया जा रहा है। नए बस स्टैंड से लेकर बैरियर तक कांगड़ा के राजस्व अधिकारियों ने निशानदेही की गई। इस दौरान सारी निशानदेही में पूरी सड़क क्लियर निकली।
हालांकि एक होटल की निशानदेही को लेकर कुछ समय के लिए विवाद रहा जिसे लेकर एसडीएम अंब व देहरा की मौजूदगी में दोबारा शनिवार को निशानदेही होगी। होटल मालिक का कहना था कि उसके पास बिल्डिंग के पूरे कागज मौजूद हैं। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पूरा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कांगड़ा और ऊना के राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया में पूरी तरह से जुटे हैं। परागपुर के नायब तहसीलदार मदन सिंह राणा ने बताया कि वीरवार को बैरियर तक कांगड़ा के अधिकारियों ने सारी सड़क की निशानदेही की है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के जेई विजय कुमार ने बताया कि वीरवार को अवैध कब्जे को लेकर दो लोगों को नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन का नोटिस पूरा होने के बाद अवैध कब्जे न हटाने पर जेसीबी ने अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन