फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Development works deliberated upon at the Panchayat Samiti Gagret meeting.

Una News: पंचायत समिति गगरेट की बैठक में विकास कार्यों पर किया मंथन

Fri, 04 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Development works deliberated upon at the Panchayat Samiti Gagret meeting.
गगरेट (ऊना)। पंचायत समिति गगरेट की बैठक अध्यक्ष ब्रजेश डोगरा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरिंद्र कुमार की अगुवाई में हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में पंचायत समिति के आय-व्यय, अनुमानित बजट, विकास कार्यों, समिति की भूमि की निशानदेही तथा पंचायत समिति के जर्जर भवनों को असुरक्षित घोषित करने सहित खंड विकास योजना 2026-27 तैयार करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली सड़कों और पुलियों के पास बरसाती पानी की उचित निकासी व्यवस्था करने का कार्य करवाने का प्रस्ताव रखा। पशुपालन विभाग की ओर से वेटरनरी अस्पताल में दवाइयां उपलब्ध न होने का मामला बैठक में उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने सरकार की ओर से दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल में दवाइयां नहीं होने की स्थिति पर जानकारी मांगी। जल शक्ति विभाग की ओर से निर्मित पीने के पानी के टैंकों की नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव नहीं होने पर सदस्यों ने चिंता जताई।
इसके अलावा कृषि, बाल विकास, बिजली और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने पूर्व समिति सदस्यों को भी सम्मानित किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरिंद्र कुमार ने सदस्यों से कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों को करवाने में किसी तरह की समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें ताकि कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जा सके। बैठक में पंचायत निरीक्षक अनूप रानी, कार्यवाहक पंचायत उपनिरीक्षक सुनील कुमार, अधीक्षक नील कमल, वरिष्ठ सहायक प्रगति, बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed