{"_id":"6a99c984f6bec90cd306baf3","slug":"takka-defeated-dhundla-in-kabaddi-hatli-beat-basal-in-volleyball-una-news-c-93-1-ssml1048-204664-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कबड्डी में टक्का ने धुंदला को दी मात, वॉलीबाल में हटली ने बसाल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कबड्डी में टक्का ने धुंदला को दी मात, वॉलीबाल में हटली ने बसाल को हराया
Fri, 04 Sep 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का में बंगाणा खंड की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कबड्डी के पहले मुकाबले में रावमापा टक्का ने रावमापा धुंदला को पांच अंकों के अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में रावमापा बसाल ने रावमापा चराड़ा की टीम को मात दी। वॉलीबाल में रावमापा हटली ने रावमापा बसाल को हराया। रावमापा थानाकलां ने रावमापा अरलू, रावमापा सरोह ने एसएवी बंगाणा और रावमापा मंदली ने रावमापा रैंसरी की टीम को पराजित किया। बैडमिंटन के मुकाबलों में रावमापा त्यूड़ी ने रावमापा धुंदला को हराया। रावमापा हटली ने रावमापा सरोह की टीम को मात दी। वहीं, रावमापा बदौली ने राजकीय उच्च विद्यालय तनोह को हराया। रावमापा थानाकलां ने रावमापा रैंसरी को पराजित किया।
स्कूल प्रधानाचार्य बलबिंद्र कुमार ने बताया कि रावमापा टक्का में बंगाणा खंड की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू हुई है। टक्का स्कूल इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती के मुकाबले होंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।