फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गगरेट में भाजपा की टिकट को लेकर असमंजस

गगरेट में भाजपा की टिकट को लेकर असमंजस

Tue, 17 Oct 2017 06:50 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
गगरेट में भाजपा की टिकट को लेकर असमंजस
bjp workers welcome amit shah in uttarakhand
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट में चार दिनों से उड़ रही टिकटों की अफवाहों का बाजार गर्म है। परंतु मंगलवार तक गगरेट क्षेत्र से भाजपा की टिकट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। गौरतलब है कि नामांकन भरने के दूसरे दिन तक गगरेट विधानसभा से भाजपा हाईकमान ने किसी को भी चुनावी रण में उतारने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। तीन दिनों में गगरेट क्षेत्र से भाजपा के तीन उम्मीदवारों की अफवाहों से भाजपा में असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

स्थानीय भाजपा नेताओं पवन नंबरदार, संजीव कुमार, दिनेश ठाकुर, अतुल शर्मा, संजीव पाराशर, आशीष कुमार, गुलाम मोहम्मद के अनुसार गगरेट से पहले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता सुशील कालिया को टिकट की दौड़ में सबसे अग्रणी माना जा रहा था लेकिन दूसरे ही दिन राजेश ठाकुर को टिकट मिलने के शोर के बाद भाजपा हाईकमान गगरेट से महिला उम्मीदवार को उतारने की फिराक में है।
विज्ञापन


बहरहाल, भाजपा के इस फेरबदल से रुष्ट कांग्रेसी भी घर वापसी की ओर अग्रसर हो रहे हैं। अब भाजपा के टिकट आबंटन के बाद पता चलेगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed