{"_id":"6952c4803713d876490fcdcd","slug":"299-chitta-recovered-from-a-car-at-kalruhi-chowk-una-news-c-93-1-ssml1048-176582-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कलरूही चौक में कार से 2.99 चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कलरूही चौक में कार से 2.99 चिट्टा बरामद
Tue, 30 Dec 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब थाना पुलिस ने कलरूही चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2.99 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में जिला कांगड़ा के चार युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान कार की जांच की। संदेह होने पर कार की तलाशी ली जिसमें चार युवक सवार थे। कार में तलाशी के दौरान 2.99 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी युवकों की पहचान सौरभ शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी गांव व डाकघर समनोली तहसील प्रागपुर जिला कांगड़ा, रजनीश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव जदामण डाकघर लग तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा, रोहित राणा पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव खब्बल डाकघर कथौली तहसील ज्वाली और मलकीयत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव जदामण डाकघर लग तहसील डाडासीबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।