फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस रैली में गुटबाजी हावी

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस रैली में गुटबाजी हावी

Fri, 09 Nov 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस रैली में गुटबाजी हावी
चंद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला कांग्रेस की गुटबाजी उस समय जगजाहिर हो गई, जब नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का रोष प्रदर्शन ठुस्स हो गया। जिला अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ता भी असमंजस में रहे। एक तरफ जिलाध्यक्ष के नाते विवेक शर्मा ने रोष प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को ऊना में जुटने का आह्वान किया था। दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष की हैसियत से वीरेंद्र धर्माणी उनके बीच पहुंच गए।

विवेक शर्मा ने शुक्रवार सुबह फेसबुक पर ऊना के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से 10 बजे रोष रैली निकालने की अपील की था। लेकिन वह खुद ही तय समय से करीब दो घंटे देरी से ऊना पहुंचेे। जबकि समय पर पहुंचे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कार्यकर्ताओं की कमी को देखते हुए पहले ही पत्रकारवार्ता करके नोटबंदी के खिलाफ रोष जता दिया।
विज्ञापन


देरी से पहुंचने के बाद विवेक शर्मा ने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही रोष रैली निकाली और नोटबंदी को केंद्र सरकार का काला फैसला बताया। प्रदर्शन के विफल होने के सवाल पर जिलाध्यक्ष और कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने दिवाली की छुट्टियों के चलते खुद के बाहर होने की बात कही। उन्होंने रोष प्रदर्शन की जिम्मेदारी कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा की होने का तर्क दिया। धर्माणी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बातों ही बातों में विवेक शर्मा के देरी से आने पर भी तंज कसा। दूसरी ओर कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने खुद के किसी काम में फंस जाने का तर्क दिया। उन्होंने कहा कि रोष प्रदर्शन का कार्यक्रम हाईकमान ने निर्धारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की गुटबाजी और तालमेल में भारी कमी दिखाई दी। इसे कांग्रेस की गुटबाजी को हवा मिली। पहले जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने रोष प्रदर्शन की बजाय कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारवार्ता की। इसके खत्म होने पर वहां पहुंचे कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने उन्हीं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रोष रैली निकाली। हालांकि वीरेंद्र धर्माणी भी इसमें शामिल हुए।

क्या कहते हैं सुक्खू
ऊना में वीरेंद्र धर्माणी ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं। जबकि विवेक शर्मा को उनके सहायक के रूप में कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed