फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   छह घंटे बंद रहा चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास

छह घंटे बंद रहा चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास

Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे बंद रहा चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास
भरवाईं(ऊना)। चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास मार्ग रविवार को करीब छह घंटे के लिए बंद रहा। जिसके कारण तलवाड़ा व शीतला की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी। यही नहीं सड़क के बंद होने के कारण रूट की बसों की आवाजाही मुख्य मंदिर जाने वाले रास्ते से करवानी पड़ी। टाइलों से भरा एक ट्रक सड़क के बीच खराब हो गया। लोडिड ट्रक सुबह तड़के चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास से होकर तलवाड़ा की तरफ जा रहा था, तभी सरस्वती स्कूल के पास ट्रक सड़क के बीचोंबीच खराब हो गया। जिस सड़क पर ट्रक खराब हुआ, वहां एक किनारे की तरफ की सारी सड़क टूटी हुई है। लोनिवि की ओर से कोई डंगा नहीं दिया गया है। सड़क तंग होने के कारण ट्रक इसी सड़क के बीच खड़ा होकर रह गया। रविवार का दिन होने के कारण सुबह सात बजे के कारण कुछ देर के लिए गाड़ियों का जाम भी दोनों तरफ लगा रहा। बाद में रूट वाली बसों को पुलिस की ओर से मंदिर रोड से भेजा गया। वहीं ट्रक चालक ने मेकेनिक बुलाया, लेकिन ट्रक फिर भी ठीक नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोपहर 12 बजे के करीब मुबारिकपुर से क्रेन बुलाकर ट्रक को रास्ते से हटाया। तब जाकर मार्ग पर ट्रैफिक बहाल हो सका। उधर ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंद्र सिंह ने बताया कि चिंतपूर्णी-तलवाड़ा रोड पर सड़क के बीच लोड हुआ ट्रक खराब हो गया जिससे कारणा दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed