फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   3 लाख 90 हजार 634 मतदाता करेंगे मतदान

3 लाख 90 हजार 634 मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 14 Oct 2017 07:26 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
3 लाख 90 हजार 634 मतदाता करेंगे मतदान
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
ऊना। जिला के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 90 हजार 634 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विकास लाबरू ने कहा कि मतदान के लिए जिला में 509 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 54 अतिसंवेदनशील और 112 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सबसे अधिक मतदान केंद्र 45-कुटलैहड़ में 117 और 90 मतदान केंद्र 42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए सितंबर में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया, जिसके तहत जिला में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं के साथ-साथ छूटे हुए पात्र मतदाताओं को भी जोड़ा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2017 को जिला में 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं का कुल वोटर का 1.31 प्रतिशत था, जो 30 सितंबर को बढ़कर 2.56 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा जिला में प्रति हजार पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं का अनुपात भी 958 से बढ़कर 968 हो गया है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में दो-दो महिला कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था में भी महिलाएं ही तैनात होंगी। इसके अलावा जिला में 930 शारीरिक तौर पर अपंग मतदाता हैं जिनके लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं। ऐसे मतदाताओं की सुविधा के लिए 34 व्हील चेयर का प्रबंध कर लिया गया है।
विज्ञापन


विकास लाबरू ने बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वीवीपैट मशीन का इस्तेमाल होने जा रहा है। इस बारे मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा वीवीपैट बारे जिला की 1364 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 68 हजार पंफलेट घर-घर जाकर वितरित करने को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। लोगों को इस बारे जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा वीवीपैट बारे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी जागरूक बनाया गया है। उनसे लोगों को अपने स्तर पर भी जागरूक करने का आह्वान किया गया है। इस अवसर एडीएम सुखदेव सिंह, एएसपी विनोद राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेश डोगरा, नायब तहसीलदार सुमन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट और 35 सेक्टर ऑफिसर तैनात
उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला में आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट और 35 सेक्टर ऑफिसरों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि मतों की गणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों ऊना, कुटलैहड़ और हरोली, जबकि राजकीय महाविद्यालय अंब में गगरेट व चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मतों की गणना के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे, ताकि चुनाव परिणामों में देरी की संभावना न रहे।

90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित
उपायुक्त ने बताया कि इस बार जिला में 90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से अनेक जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक मतदाता तक मतदान की अपील पहुंचाने के लिए निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर लगभग 70 हजार लोगों तक अपील पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा इंटरनेट व सोशल मीडिया का भी व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला की होनहार बेटियों आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री, आकृति शर्मा, हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक ठाकुर की अपील भी मतदाताओं तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के माध्यम से लोगों को मतदान को प्रेरित करने के लिए शपथ तैयार की गई है। साथ ही जिला के लगभग 75 हजार मोबाइल नंबर पर 9 नवंबर को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एसएमएस के माध्यम से मैसेज किया जाएगा।


नाकों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी
डीसी ने बताया कि जिला में 80 नाके चिह्नित किए गए हैं जिनकी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 25 नाकों को क्रियाशील कर 17 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। शेष की भी जल्द व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके अलावा सभी नाकों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को वायरलेस सेट भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed