{"_id":"5c892fc8bdec2214130e58bc","slug":"141552494536-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु जी को फरलो मारना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु जी को फरलो मारना होगा मुश्किल
विज्ञापन
मणिकुमार सरोआ
ऊना। सरकारी स्कूलों में गुरु जी का फरलो मारना मुश्किल हो जाएगा। फिर भी शिक्षक फरलो मारते हैं तो वे विभागीय कार्रवाई की चपेट में आ सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग हर कॉलेज, सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूल में आधार सक्षम बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम स्थापित करने जा रहा है।
इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से हर उपनिदेशक कार्यालय में आधार सक्षम बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम भेज दिए गए हैं। जहां से जिला के सभी कॉलेजों और स्कूलों में अटेंडेंस सिस्टम वितरित कर दिए जाएंगे। इन मशीनों के लगने से शिक्षक संस्थानों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को सुबह-शाम दो बार अटेंडेंस लगानी पड़ेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आधार सक्षम बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों के कर्मचारियों को निदेशालय के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
इसके लिए निदेशालय ने राज्य के सभी जिलों के शैक्षणिक संस्थानों को संस्थान के कर्मचारी, शिक्षक व गैर-शिक्षक तथा आउटसोर्स कर्मचारियों ने यदि पंजीकरण नहीं किया है तो 20 मार्च से पहले से विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करवा लें। उसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने एचएचटीपी://एचपीडीएचईडॉटअटेंडेंसडॉटजीओवीडॉटइन/रजिस्टर/एमवाईईएमपी साइट बनाई है। इस पर उच्च शिक्षण संस्थानों के स्टाफ सदस्य पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
उपनिदेशक कार्यालय में पहुंचे चुके हैं सिस्टम : धीमान
उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि जिला के कॉलेजों, सीसे और हाई स्कूलों में स्थापित करने के लिए 158 आधार सक्षम बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पहुंचे जाएंगे। इन्हें जल्द ही स्थापित करवाया जाएगा।